24 C
en

ग्रामीणों ने गोवंश का कराया ईलाज



कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में शुक्रवार की सुबह एक गोवंश घायल अवस्था में तड़फ रहा था। मौके पर पहुंचे शैलेश शुक्ला, अनुपम, मुकेश,शनि, शिवा,पंकज आदि ग्रामीणों ने घायल गोवंश को ठेले पर लादकर राजकीय पशु चिकित्सालय कुदरहा पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में किसी गाड़ी के एक्सीडेंट के कारण गोवंश बुरी तरह जख्मी हो गया था।

इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फजील खान ने बताया कि घायल गोवंश का उपचार करके ग्रामीणों को सौंप दिया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/