24 C
en

सपा फ्रन्टल संगठनों ने चलाया सदस्यता अभियान

 


बस्ती। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के महासचिव मो. हारिश के संयोजन में कम्पनी बाग के पास स्थित शिव मंदिर के निकट सदस्यता अभियान चलाया गया। पहले दिन 150 सदस्य बनाये गये।
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन गंगवार, सचिव डी.आर.यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, सपा नेता विपिन सिंह, जमील अहमद, अरविन्द सोनकर, मो. युनूस, राम सिंह यादव आदि ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लेते हुये कहा कि फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी सपा के नीति और कार्यक्रमोें से युवाओं, बेरोजगारों के साथ ही जन-जन को जोड़े। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगोष्ठी, पीडीए पौधरोपण के साथ ही जो कार्यक्रम दिये गये हैं उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जाय।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से अमृत पाल सिंह सनम, राम अशीष वर्मा, संदीप निषाद, जहीर खान, अभिषेक पाठक, आयुष पाण्डेय, संदीप यादव, विवेक शुक्ल के साथ ही  फ्रन्टल संगठनों के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/