24 C
en

शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची, कार्यवाही की मांग

 


बस्ती: आज उत्तर प्रदेशीय  प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष शिवरतन के उपस्थिति में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में तहसीलदार रुधौली को गैर मान्यता विद्यालयों को बंद करने तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय जो मानक पूर्ण नहीं करते हैं उनको बंद कराने तथा विधिक कार्यवाही करने के संबंध में पत्र व विद्यालयों की सूची सौंपी । शिक्षक संगठन के जनपदीय मंत्री बालकृष्ण ओझा जी के द्वारा तहसीलदार महोदय को बताया गया कि तहसील रुधौली के ब्लॉक में बड़े पैमाने पर गैर मान्यता विद्यालयों का भरमार हो चुका है गैर मान्यता विद्यालय अभिभावकों का भी किताबें ,ड्रेस और अन्य सुविधाओं के नाम पर शोषण करते हैं मान्यता न होने के बावजूद भी वह अपने विद्यालयों का संचालन कर रहे हैं। गैर मान्यता विद्यालय खुलने से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन पर भी प्रभाव पड़ रहा है ।तहसील अध्यक्ष शिवरतन जी ने बताया कि 35 विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी महोदय को संबोधित पत्र के साथ दिया गया है तथा संघ ने मांग किया है कि तहसील से कमेटी बनाकर ऐसे विद्यालयों को बंद करते हुए उन पर विधिक कार्यवाही करने की बात कही गयी।

तहसीलदार महोदय ने जल्द ही उपजिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर कार्यवाही की बात कही है। पत्र सौंपने वालों में मंत्री राम भवन यादव, हरिगोपाल ,पवन यादव ,अंगद सिंह ,रमाकांत चौधरी ,नीरज सिंह ,संतोष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/