24 C
en

UP News: पाकिस्तानी मौलवियों का फोटो युक्त पोस्टर लगाने के आरोप में 2 गिरफ्तार




UP: संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने भारत की संप्रभुता, एकता अखंडता के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी मौलवियों का फोटो युक्त पोस्टर लगाने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला मेंहदावल थाना क्षेत्र के ठठ राही गांव का है। आरोपियों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व राष्ट्रीय संप्रभुता को जानबूझकर खतरे में डालने के उद्देश्य से गांव में पोस्टर लगाए गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद मेंहदावल पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/