24 C
en

रोजगार सेवकों ने विधायक अजय सिंह को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन



बस्ती। शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ जिलाध्यक्ष श्याम करन यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर  विधायक अजय सिंह को उनके हर्रैया स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि समस्याओें का प्रभावी ढंग से निराकरण कराया जाय। विधायक अजय सिंह ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि वे इस  सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत कराकर हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र भी लिखा।
विधायक  अजय सिंह को सौंपे 10 सूत्रीय ज्ञापन में रोजगार सेवकों का मानदेय 10 हजार रूपये करके एच.आर. पालिसी बनाकर  ई.पी.एफ. का लाभ दिलाये जाने, प्रसूति अवकाश का लाभ देकर समायोजन किये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आचार्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रवीन कुमार, हरिप्रसाद, हरिशंकर यादव, शत्रुहन्ता यादव, रोहित कुमार, मनोज कुमार, नकछेद, लालचंद, रूनीवर्मा, कलावती, नकुल, राजकुमार पाण्डेय, विपिन शुक्ला के साथ ही अनेक रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/