24 C
en

Ballia: बेल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पर जमीन कब्जा करने आरोप


बलिया: नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन एवं वार्ड नंबर दस निवासी अशोक कुमार मधुकर के नेतृत्व में पूर्व चेयरमैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर के बीचोबीच 186 एकड़ भूमि में बने तालाब पर वर्तमान अध्यक्ष के पति एवं पूर्व अध्यक्ष द्वारा जमीन कब्जा करने की नीयत से अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जिसका मुकदमा राजस्व परिषद लखनऊ न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी अग्रिम तारीख 28 अक्टूबर 2024 को निर्धारित है। ऐसे में मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष उभांव को आदेशित करने की मांग की।ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रार्थी नगर के बीचोबीच स्थित 1.86 एकड़ भूमि में रजिस्टार वायनामा 21 जनवरी 1901 के आधार पर संक्रमणी भूमिधर है। उक्त आराजी से संबंधित एवं राजस्व परिषद न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है। बावजूद विपक्षी नगर पंचायत बेल्थरारोड के वर्तमान अध्यक्ष के पति एवं पूर्व अध्यक्ष द्वारा दबंगई व गुंडई के बल पर अपने सहयोगी को लेकर भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। हम लोगों द्वारा मना करने पर गालीगुप्ता देते हुए मारपीट करने आमादा हो जाया करते हैं। ऐेसी स्थिति में मौके पर यथास्थिति कायम किए जाना निमांत आवश्यक है।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/