04n
28.14 C
Mau
Wednesday, July 16, 2021

गौ रक्षा सेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष महेश शुक्ल का जिले में होगा भव्य स्वागत



बस्ती। उत्तर प्रदेश गौ रक्षा सेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का आगामी मंगलवार को जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि नवनियुक्त उपाध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत 8 अक्टूबर मंगलवार को दिन में 11 बजे जनपद में प्रथम आगमन प्रस्तावित है। उनके भव्य स्वागत के लिए घाघौवा से लेकर पंडित अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह तक विभिन्न जगहों पर स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। स्वागत कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षा गृह में आशीर्वाद समारोह के उपरांत संपन्न होगा।
  बैठक में जिला महामंत्री रामचरन चौधरी, अमृत वर्मा, रवि सिंह, अशोक गुप्ता, अभय सिंह गुड्डू, आलम चौधरी, दीपांशु विक्रम सिंह, विनोद शुक्ल, प्रबल मलानी, आनंद कलहंश, सरोज मिश्र आदि उपस्थित रहे।
महिला लेखपाल मोदिता श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट Anti-corruption team arrested female accountant Modita Srivastava red-handed while taking bribe of Rs 20,000.
आजमगढ़ जिले की प्रमुख खबरें, बस एक क्लिक में
देखिये बस्ती नगर पालिका परिषद की तस्वीर, जाने कौन किसको दे रहा टक्कर

Post a Comment