24 C
en

अब्दुल समद बने कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, हुआ स्वागत

 


अब्दुल समद को कांग्रेस पार्टी में मिली जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने किया स्वागत
अब्दुल समद कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने, फूल मालाओं से हुआ स्वागत

बस्ती, 24 अक्टूबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन व श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त तिवारी की संस्तुति पर श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने अब्दुल समद को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अब्दुल समद के स्वागत में पार्टी कार्यालय पर समारोह का आयोजन हुआ जिसमे पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों ने उन्हे माला पहनाया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है और देश के संविधान में आस्था रखती है।

विपरीत परिस्थतियों में भी हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियकां गांधी ने जनता के बीच पहुंचकर उनका दुख दर्द बांटा और हर संभव मदद की। हमे एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा जिससे 2027 में अहंकारी और संविधान विरोधी सत्ता को उखाड़ फेंकने में हम सक्षम हों। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश सिंह ने किया। श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने कहा श्रमिक हितों को लेकर संगठन सक्रिय रहेगा। जिन श्रमिकों का रजिस्ट्रेयान नही हुआ है उनका रजिस्ट्रेशन करवा सरकारी येजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा।

अब्दुल समद ने कहा पार्टी व जिला कमेटी के निर्देशों का अक्षरशः पालन होगा और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नही रहेगी। इस अवसर पर शौकत अली नन्हू, गंगा प्रसाद मिश्र, अलीम अख्तर, अशोक श्रीवास्तव, आशेताष पाण्डेय, डीएन शास्त्री आदि ने भी अपने विचार रखे। स्वागत समारोह में किशन कुमार गोयल, आबिद अली, अब्दुल अहद, लक्ष्मी यादव, मो. अब्दुल्लाह, जुम्मन, मो. आलम, मो. वारिश, असफाक, मो. साहिल, शाहिद अंसारी, जिलानी अंसारी, चंदन सोनकर, अरमान अंसारी, रमजान, मो. अल्ताफ, अब्दुल्लाह खान, संजय कुमार, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/