24 C
en

Ballia: शादी का झांसा देकर नाबालिक से तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, 15 दिन बाद भी पुलिस खामोश

बलिया के गंड़वार थाना अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा 3 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने माँ के साथ एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन साल से युवक मेरे साथ गलत काम करता रहा था मुझसे शादी करने का वादा किया लेकिन वो अब किसी और से शादी कर रहा है। पीड़िता की माँ ने बताया कि इन दोनों के सम्बंध के बारे में मुझे जानकारी नही थी जब लड़के ने मेरी बेटी से शादी करने से इंकार कर दिया तब सारी बात मेरे संज्ञान में आई। बताई लड़का किसी और से शादी कर रहा है इसकी जानकारी मेरी बेटी ने दी, बताई जब मैं खेत ख़िलाहन मे काम करने जाती थी तब मेरे घर चुपके से आया जाया करता था मैं खेत मे काम करने चली जाती थी। जब जानकारी हुई तो मैं रतसड चौकी पर शिकायत लेकर गयी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई पिछले 15 दिनों से मैं चौकी-थाने का चक्कर काट रही हूं जब मेरी बात नही सुनी गई तो आज एसपी से गुहार लगाने आयी हूं बताई एसपी साहब ने आश्वसन दिया और थाने पर जाने को बोला है। पीड़िता की मां ने गुहार  लगाते हुए बोली कि मैं चाहती हूं कि जिस लड़के ने मेरी बेटी के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है उससे इसकी शादी करा दी जाए।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/