24 C
en

UP News: संभल की घटना पर बीजेपी असम प्रभारी ने सपा पर साधा निशाना



यूपी: संभल की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयान बाजी का दौर तेजी से चल रहा है एक तरफ जहां सपा के कई नेता इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साथ रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता इस पूरे मामले पर सरकार द्वारा कोर्ट के आदेश के पालन की बात कह रहे है संभल की घटना को लेकर बस्ती पहुंचे असम के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने बयान देते हुए कहा कि संभल में कोर्ट के आदेश पर वहां पर टीम सर्वे करने गई थी, कोर्ट के आदेश का पालन करना सरकार की जिम्मेदारी है। संभल के दंगों पर असम  बीजेपी प्रभारी ने सपा को आड़े आने हाथों लेते हुए कहा कि सपा सिर्फ विशेष वर्ग के वोट के लिए मामले में राजनीति कर रही है। सपा को उनके हित व सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। वह केवल वोट के लिए बयान बाजी कर रही है। हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन व शिक्षा के लिए कांग्रेस व सपा जिम्मेदार है। वही यूपी में हुए उपचुनाव पर अखिलेश द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर हरीश द्विवेदी ने तंज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव चोरी करते थे इसलिए वह दूसरों को भी ऐसा ही समझ रहे हैं। महाराष्ट्र के चुनाव पर बोलते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र ने पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है इतिहास में इतना प्रचंड बहुमत किसी को नहीं मिला। हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस व सपा के लोग जो जनता को भ्रमित कर रहे थे देश की जनता अब समझ चुकी है जिसका नतीजा चुनाव परिणाम के रूप में आ रहा है।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/