24 C
en

Ballia: खाद्यान्न घोटाले से जुड़ा बड़ा अपडेट, बलिया से ये अधिकारी गिरफ्तार

बलिया के चर्चित खाद्यान्न घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी टीम ने सोमवार रात ब्लॉक दुबहड़ के ग्राम विकास अधिकारी रविशंकर सिंह यादव पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइन बलिया को मोतीनगर कॉलोनी बलिया से गिरफ्तार किया। अभियुक्त घोटाले के समय इसी पद पर ब्लॉक बेरुआरबारी में तैनात था।खाद्यान्न घोटाले के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर इनसे राजफाश कराने की तैयारी है। बताते चलें कि संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का क्रियान्वयन सरकार की ओर से वर्ष 2002 से 2005 के मध्य बलिया में किया गया। इस कार्यक्रम को सही और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/