24 C
en

Basti News: घाट पर दाह संस्कार की चल रही थी,अर्थी से महिला के शव को उठा ले गई पुलिस

मूड घाट पर दाह संस्कार के लिए गए महिला के शव को प्रशासन ने भेजवाया पोस्टमार्टम के लिए



बस्ती: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के माली टोला की निवासिनी आशा पत्नी अजय सैनी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। शव के दाह संस्कार की तैयारी मुड़घाट पर चल रही थी। मृतिका के भाई विजय कुमार सैनी ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी की मेरी बहन कि मृत्यु हुई है लेकिन फांसी के फंदे का निशान है।  पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बड़ेबन दाह संस्कार स्थल पर पहुंच गए, मूढ़ घाट पर क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार, फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के माली टोला के कुछ लोग एक महिला का दाह संस्कार करने के लिए मूड घाट पर आए थे मृतक महिला के मायके वाले भी आकर आरोप लग रहे थे कि मेरी बहन का दहेज के चलते हत्या किया गया है विजय कुमार सैनी पटेल नगर पुरैना थाना बांसी जिला सिद्धार्थ नगर ने कहा हमारी बहन आशा उम्र लगभग 25 वर्ष जिनका विवाह तीन वर्ष पूर्व अजय सैनी पुत्र राज किशोर सैनी माली टोला मंगल बजार थाना पुरानी बस्ती के साथ हुआ था हमारी बहन आशा बीमार चल रही थी लेकिन बीमारी के चलते उसकी मृत्यु नहीं हुई है उसका गला घोटकर मौत के घाट उतारा गया है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/