24 C
en

सदर विकास क्षेत्र के चंगेरवा यादव पुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस



बस्ती, 14 नवम्बर। सदर विकास क्षेत्र के चंगेरवा यादव पुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बालदिवस मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुये। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बाल दिवस मनाये जाने का कारण व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू के बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। उन्होने कहा पण्डित नेहरू को बच्चों से असीम लगाव था। वे उन्हे भारत का भविष्य मानते थे। बच्चे उन्हे चाचा नेहरू कहते थे। ऐसे अनेक उदाहरण और समृतियां हैं जो बच्चों के प्रति पण्डित नेहरू का स्नेह जाहिर करते हैं। सहयाक अध्यापक सुखराम यादव ने कहा पण्डित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश की आजादी के बाद वे पहले प्रधानमंत्री बने। यद्यपि वे सम्पन्न परिवार से थे फिर भी भारत में गरीबी को महसूस करते थे और इसे कम करने के अनेक प्रयास किया। उनके प्रयासों का नतीजा है कि देश प्रगति के रास्ते पर चला। उनके द्वारा स्थापित संस्थायें आज देश के प्रगति की कहानी गढ़ रही हैं। देश को हमेशा उन पर गर्व रहेगा। कृष्ण बहादुर पाल, मालती, सभामती आदि का सहयोग रहा।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/