24 C
en

तिरंगा यात्रा में जुड़ेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : अमृत कुमार वर्मा



बस्ती। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर प्रदेश स्तर की बैठक के पश्चात जिले में भी संगठनात्मक तैयारियों को गति दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंडल स्तर पर योजना बैठक का आयोजन हुआ। गौर मंडल के नारायण वाटिका, बभनान में बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं अभियान के सह-प्रभारी अमृत कुमार वर्मा उपस्थित रहे। गौर मंडल के बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी ने की।

अपने संबोधन में श्री वर्मा ने बताया कि 10 से 12 अगस्त के मध्य सभी मंडलों में 1 से 2 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की विशेष भागीदारी रहेगी। 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान, 13 से 15 अगस्त के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घरों, प्रतिष्ठानों एवं भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा, जबकि 15 अगस्त की संध्या को सम्मानपूर्वक तिरंगे को उतारने का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, यह राष्ट्रीयता, बलिदान, और हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। इस वर्ष अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भी इससे जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रमों का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ मंडल एवं बूथ स्तर तक सुनिश्चित किया जाएगा।

संचालन महामंत्री राजेश नारायण ने किया। बैठकों में  ब्लाक प्रमुख जटाशंकर शुक्ल, आनन्द सिंह कलहंस, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह, विनोद सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राधेश्याम जायसवाल, केके तिवारी, नितेश सिंह, नीरज तिवारी, प्रदीप दुबे, राजमंगल सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment