24 C
en

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सुभासपा, कप्तानगंज विधानसभा में बैठक कर बनाई रणनीति

 


बस्ती: सुभासपा की  कप्तानगंज विधानसभा की समीक्षा बैठक कप्तानगंज में आयोजित किया गया।  जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामली चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़े ,वंचित, शोषित ,अल्पसंख्यकों, की लड़ाई लगातार सड़क से सदन तक करते रहते हैं। उनके इस संघर्ष से पार्टी में काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं,। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राजभर ने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मजबूती के लिए जनपद के सभी पदाधिकारी को बूथ स्तर तक गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज बैठक जनपद की पांचो विधानसभाओं में करते हुए सभी लोगों ने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का गठन करते हुए सभी लोगों को जोड़कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती से लड़कर सफलता लेने की जरूरत है ।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल वीरेंद्र मिश्रा, आईटी सेल जिला अध्यक्ष  दीपक यादव, मंडल महासचिव रामपाल राजभर, विधानसभा अध्यक्ष आशीष राजभर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनोद राजभर, दुर्गा राजभर विधानसभा उपाध्यक्ष, विधानसभा सचिव रामचंद्र राजभर,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इसहाक जिला महासचिव राम तेज चौधरी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/