24 C
en

26 को निकलेगी श्री रामलीला जन जागरण शोभा यात्रा

 





भव्य होगी सनातन धर्म संस्था की छठवें वर्ष की रामलीला

बस्ती। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा महिला महाविद्यालय में श्री रामलीला महोत्सव के भव्य दिव्य, बनाने व भव्य जन जागरण शोभायात्रा के उद्देश्य से एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया । दीप प्रज्जवलन एवं श्री राम स्तुति द्वारा बैठक का विधिवत शुभारम्भ किया गया। स्वागत करते हुए श्याम जी चौधरी ने बताया जन जन में रामत्व जगाने के लिए ये संस्था सतत प्रयत्नशील है, ये सब आम जन के सहयोग से ही संभव हो पाया है। पण्डित गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्षों में रामलीला द्वारा नौनिहालों में जो संस्कार देने का जो बीड़ा सनातन धर्म संस्था, बस्ती ने उठाया है। उसका परिणाम दिखना शुरू हो गए हैं।

डॉ शैलेश सिंह ने बच्चों द्वारा होने वाली श्री रामलीला महोत्सव पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज आवश्यकता है सभी बच्चों में येन केन प्रकारेण श्री राम जी के जीवन से जोड़कर रामवत्व स्थापित किया जाए।
जिस राम राज्य और विश्वगुरु भारत की हम सब कल्पना करते हैं उसका सबसे सुलभ और सटीक मार्ग जन जन में रामत्व स्थापित करना है, जिसे सनातन धर्म संस्था, बस्ती बहुत सुंदर ढंग से कर रही है।
मेडिकल की पढ़ाई कर रही शक्ति संगठन की मुखिया कात्यायनी दूबे ने कहा कि जिस तरह से आज क्राइम बढ़ रहा है, जिस तरह से बच्चे माता पिता से विमुख हो रहे हैं, जिस तरह धर्म की हानि हो रही है, जिस तरह से धर्मांतरण हो रहे हैं, संयुक्त परिवार की अवधारणा टूट रही है, ऐसे बच्चों को श्री रामलीला महोत्सव से जोड़कर लगातार 3 से 4 महीने तक श्री राम जी चरित्र, आचरण, जीवन पद्धति आदि का अध्ययन कराया जा रहा है वह एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत है। डॉ आशीष नारायण त्रिपाठी ने सभी को इस शोभा यात्रा को अविस्मरणीय बनाने की अपील की।
कर्नल के सी मिश्र व महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 सुनीता तिवारी ने राष्ट्र व धर्म के प्रति हमारे कर्तव्य विषय पर बोलते हुए कहा कि आज बहुत आवश्यक है कि बच्चे श्री राम जी से प्रेरणा लेते हुये स्वराष्ट्र व स्वधर्म के प्रति जागरुक हों, सीमाओं की सुरक्षा हेतु तत्पर हों, उन्होंने श्री राम जी का उद्धण देते हुये कहा कि भगवान श्री राम ने लक्ष्मण जी से कहा था कि "अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते:, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी:।" कहा कि स्वराष्ट्र प्रथम व स्वधर्म की भावना को ही प्राथमिकता मिले तो यह भारत देश बड़ा ही सुंदर हो जायेगा।
सभी का आवाहन करते हुये मनीष सिंह ने कहा कि आगामी 26 अक्टूबर, दिन- रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री कृष्ण कुमारी पाण्डेय इंटर कॉलेज स्टेशन रोड से- रोडवेज, गांधीनगर, कंपनीबाग होते हुये शिव मंदिर अमहट घाट तक श्री रामलीला समिति द्वारा भव्य जन जागण शोभायात्रा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जो समाज के लिए समाज के द्वारा ही सम्पन्न होना है, जिसमें बड़ी संख्या में सपरिवार पीत वस्त्रों में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव, बस्ती हमारे जनपद का मुख्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बन गया है।
जिसकी वर्ष भर लोगों को प्रतीक्षा रहती है। इस कार्यक्रम हेतु साफ सफाई, मोबाइल शौचालय, पेयजल, फॉगिंग आदि की व्यवस्था नगर पालिका, बस्ती द्वारा की जाएगी।
बैठक का संचालन अखिलेश दूबे ने किया, उन्होंने संचालन के समय श्री रामचरित मानस की महत्वपूर्ण चौपाइयों से लोगों में राम जी के प्रति भाव भरने का प्रयास किया।
बैठक में मंगल प्रसाद दुबे, नरेश सडाना, अतुल चित्रगुप्त, अंकुर यादव,  सूर्या उपाध्याय, अम्बिकेश्वर ओझा, डॉ0 वीरेंद्र तिवारी, संतराम विश्वकर्मा, राना दिनेश प्रताप सिंह, उमंग शुक्ल, विवेक मिश्रा, राम दरश, सी0ए0 अभिषेक मणि त्रिपाठी, डॉ0 दुर्गेश पांडेय, रत्नेश शुक्ल, अखिलेश त्रिपाठी, सुशील मिश्र, कैलाश नाथ दूबे, अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, राजेश मिश्रा,संतोष कुमार जायसवाल, मंगल देव शुक्ला, रमेश सिंह, अनिल कुमार सिंह ,सच्चिदानंद मणि त्रिपाठी, कैलाश पूजन मिश्रा, हार्दिक पांड्या ,आलोक पांडे, विनय सिंह , देवानंद सिंह , बुद्धि सागर दुबे, संदीप शर्मा , प्रद्युम्न शुक्ला , उमाशंकर सिंह, सर्वजीत सिंह , राकेश पांडे , सत्यव्रत , नरेश कुमार , दिनेश कुमार श्रीवास्तव , अनिल तिवारी, धर्मपाल सिंह ,भावेश पांडे, राम हरीश पाठक, बबलू मेहंदी वाले, अतुल पांडे, राजकुमार दुबे सहित समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के अगुवा, विद्यालयों के प्रबंधक, सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment