24 C
en

सिंचाई संघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यालय के समक्ष दिया धरना ,जिला के तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों का मिला समर्थन



बस्ती। सिचाई  संघ ने नलकूप के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय के समक्ष धरना देकर अपने मांगो को दोहराया जिसमें जनपद के तमाम संगठनों के प्रतिनिधि पहुँच कर मांगों का समर्थन किया और निर्णय लिया गया कि अधिशासी अभियन्ता द्वारा दूरभाष पर हुई वार्ता के क्रम में धरने को स्थगित किया गया।


धरने की अध्यक्षता करते हुए सिचाई संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संघ के 9 सूत्रीय मांग पत्र पर अधिशासी अभियन्ता कार्यालय से पत्र वायरल किया गया। जिसमें लिखा गया है कि आप किसी भी समय कार्यालय में वार्ता कर सकते है। उन्हें आज धरना के समय कार्यालय में होना चाहिए था परन्तु न रहने से यह धरना कार्यक्रम विवशता बनी। उन्होंने ए०सी०पी० स्वीकृत करने की बात पत्र में कही है। परन्तु किसी कर्मचारी को उनका पत्र नहीं प्राप्त हुआ है और न ही उनके वेतन में बढ़ोत्तरी हुई है। सीच पर्वक्षकों के रिक्त 8 पदो पर पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची नलकूप चालको की जब तक तैयार नहीं होगी तब तक पदोन्नति कैसे हो सकती है। किसी भी मांग पर निर्णय नहीं लिया गया है। केवल कागजी कार्यवाही पूर्ण कर उच्चाधिकारीयों को गुमराह किया गया है।



धरने पर पहुँच कर सिचाई संघ के संरक्षक राम स्वास्थ चौधरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व पान्तीय अध्यक्ष अमर नाथ सिंह पूर्व जिला मंत्री गौरी शंकर राज्य कर्मचारी महा संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय पंचायत राज विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौहान सिचाई संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसुराम त्रिपाठी मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित तमाम कर्मचारी प्रतिनिधियों ने मांगो का समर्थन किया और कहा कि धरने की पूर्व घोषणा के बावजूद अधिशासी अभियन्ता का मुख्यालप पर न रहना दुर्भाग्य पूर्ण है। प्रशासन इसे संज्ञान में ले, धरने पर मुख्य रूप से विजय यादव, हरेन्द्र बहादुर सिंह, शिव राम यादव, उमेश बहादुर पाल, राम यज्ञ चौधरी, हरिश्चन्द्र गौतम्, राम सहाय, उदय नरायन, विनोद कुमार, राम बहादुर चौधरी, संतोष कुमार, परसुराम राय, भिम सिंह, ब्रिज नन्दन तिवारी, राम भभूत पाठक, उदय भान चौधरी, द्वारिका शुक्ला, चन्द्रशेखर चौधरी, राजेश कुमार, राम सुभाव, आशुतोष कुमार तिवारी, महेन्द्र कुमार, राम प्रताप, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार यादव, राम सबेरे, अभिषेक कुमार, विरेन्द्र कुमार चौधरी, मुनीर अहमद, दीपक कुमार वर्मा, कृष्णा यादव, विपिन कान्त, राम प्रताप सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/