24 C
en

UP News: छठ का पर्व लोक आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक - विवेकानंद मिश्र



बस्ती। लोक आस्था का महान पर्व छठ अब बिहार ही नहीं पूरे भारत मे धूमधाम से मनाया जाता है। छठ का पर्व अब क्षेत्र की पहचान बन चुका है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है मथौली स्थित चंद्रनगर छठघाट, जहां बारह वर्ष पूर्व दो महिलाओं द्वारा आरंभ की गई छठ आराधना आज एक विशाल स्वरूप ले चुकी है। सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और छठी माता की पूजा-अर्चना की।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच छठी माता की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि मथौली छठघाट की सजावट और व्यवस्था जनपद में मिसाल बन चुकी है। यह लोक आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक पर्व है, जो समाज में एकता, श्रद्धा और स्वच्छता का संदेश देता है। इस दौरान भजन गायक पंकज गोस्वामी की टीम ने छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया । 

नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने बताया कि बारह वर्ष पूर्व दो व्रती महिलाओं से शुरू हुआ यह आयोजन आज हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि छठी मैया की प्रेरणा से हर वर्ष इस पर्व को और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए नगर पंचायत के अन्य स्थानों पर भी छठ घाटों का निर्माण कराया जा रहा है।  



इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय "राधे बाबा", नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, डॉ. अरुणा पाल, ईओ ऋचा सिंह सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment