बिहार में सुशासन और नीतियों की जीत - नितेश शर्मा
बस्ती। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति के सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार के सुशासन और नीतियों की जीत हुई है। बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार पर भरोसा जताया है।
शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रेस को जारी विज्ञापन में भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि महा गठबंधन जनता के बीच जाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के खिलाफ गलत बयानबाजी में बिहार की जनता का मूड नहीं समझ पाया। वहीं एनडीए गठबंधन के सभी दल बिहार के विकास को और गति प्रदान करने के लिए एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में बूथ स्तर पर लग रहे जिसके परिणाम स्वरूप आज बिहार में भाजपा और जदयू के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि आगामी 2027 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का इससे भी बुरा हाल होगा।


Post a Comment