24 C
en

बस्ती पहुंचे प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने गिनाईं वीबी जी राम जी कानून की उपलब्धियां



बस्ती। जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने बस्ती पहुंचकर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए वीबी जी राम जी कानून की प्रमुख खूबियों को मीडिया के सामने रखा और यूपीए व एनडीए सरकारों के कार्यकाल की तुलनात्मक उपलब्धियों को आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया।

प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में जहां 1660 करोड़ श्रम दिवस सृजित हुए थे, वहीं एनडीए सरकार में यह संख्या बढ़कर 3210 करोड़ श्रम दिवस तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार द्वारा कुल 2,13,220 करोड़ रुपये की निधि जारी की गई थी, जबकि एनडीए सरकार ने इससे लगभग चार गुना अधिक 8,53,810 करोड़ रुपये की निधि जारी की है।

आशीष पटेल ने यह भी कहा कि यूपीए कार्यकाल में जहां 153 लाख कार्य पूरे किए गए, वहीं एनडीए सरकार में यह आंकड़ा बढ़कर 862 लाख कार्यों तक पहुंच गया, जो सरकार की कार्यकुशलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रभारी मंत्री ने जानकारी दी कि अब मजदूरों को 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। साथ ही यदि मजदूरी का भुगतान 7 दिन के भीतर नहीं होता, तो संबंधित लाभार्थियों को ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/