Basti News: महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया पुरस्कृत
बस्ती: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी बस्ती में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के तरफ से आरसेटी में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त एनआरएलएम श्रीमती आशा देवी ने उपस्थित सभी महिलाओं से एवं प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह दिन याद दिलाता है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होता हैं। यह 08 मार्च सिर्फ एक तारीख नही, बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है, आज बस्ती जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य कार्यरत है जो अपना रोजगार कर अपने परिवार की आमदनी में मदद कर रही है , डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार ने शाखा प्रबंधक एसबीआई दक्षिण दरवाजा श्रीमती श्रीवास्तव एवं उपायुक्त एनआरएलएम महोदया को तथा आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त किए सफल प्रशिक्षुओं उद्यमी उर्मिला देवी और काजल तथा अंजू को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया इस अवसर पर पुष्पा गौतम ने आरसेटी बाजार में स्टॉल लगाकर लगभग 7 हजार की आमदनी भी की । अंत में निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आर एन मौर्या एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य धीरज राय सहायक मंजय सिंह आशीष त्रिपाठी अटेंडर मनोज कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं ने वृक्षारोपण भी किया।



Post a Comment