24 C
en

पूर्वांचल विद्वत परिषद बस्ती के जिलाध्यक्ष बने देवस्य मिश्र

बस्ती: राष्ट्र और समाज के प्रति सकारात्मक ऊर्जा से संपन्न स्वाध्यायी जानों के उत्कर्ष, सामाजिक कुरीतियों, सामाजिक जागरण ,सांस्कृतिक पुनर्जागरण प्राच्य विद्या और आधुनिक विषयों का समन्वयक विद्वत परिषद का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इसी क्रम में विद्वत परिषद के महामंत्री ओम प्रकाश पांडे ने बस्ती जनपद में जिला अध्यक्ष के रूप में कर्मकांड के निष्णात विद्वान पंडित आचार्य देवस्य मिश्र को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र नाथ तिवारी, आचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ला, आचार्य रमाकांत मिश्र, सतीश मिश्र,आचार्य रामदास पांडे व बेसिक-शिक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष आदरणीय उदय शंकर शुक्ला ,आचार्य राजेश उपाध्याय व लाल मणि त्रिपाठी डॉक्टर, सत्य नारायण पांडे आदि ने देवस्य मिश्र के मनोनयन पर उनको उनको बधाइयां व शुभकामनाएं दी ,इस अवसर पर अनेक गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment