24 C
en

बच्चों और अभिभावकों के साथ शिक्षा में सुधार हेतु विद्यालय और शिक्षकों के बीच आत्मीय सम्बन्ध हेतु गणित व विज्ञान मेला का हुआ आयोजन


 बच्चों और अभिभावकों के साथ शिक्षा में सुधार हेतु विद्यालय और शिक्षकों के बीच आत्मीय सम्बन्ध हेतु गणित व विज्ञान मेला का आयोजन किया गया।


महाराजगंज


 पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुरवा कम्पोजिट, पनियरा महराजगंज पर शासन के निर्देशानुसार बच्चों और अभिभावकों के साथ शिक्षा में सुधार हेतु विद्यालय और शिक्षकों के बीच आत्मीय सम्बन्ध हेतु गणित व विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने गणित व विज्ञान के पोस्टर व चार्ट के द्वारा अपने ज्ञान को प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष के उपस्थित में अभिभावकों ने बच्चों के पोस्टरों का अवलोकन कर उनसे सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे। शिक्षक वरेश कुमार, सुनीता कुमारी, सुष्मिता सिंह, गणेश यादव, हरेंद्र सिंह ने प्रोजेक्ट बनवाने में बच्चों का मार्गदर्शन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोकी नाथ प्रजापति ने आए हुए गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में उत्साह भरते हैं तथा अभिभावकों को अपने बच्चों के शिक्षा में रुचि जगाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार ने किया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment