24 C
en

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने किया भगवान परशुराम मंदिर सिलनी पर कार्यक्रम

रिपोर्ट_विशाल उपाध्याय



चंद्रमा ऋषि आश्रम सनी पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश सचिव विशाल उपाध्याय की अध्यक्षता में भगवान परशुराम का भव्य आरती पूजन व प्रसाद वितरण हुआ

 इस अवसर पर मुख्य रूप से डिप्टी कमिश्नर GST राजनाथ तिवारी जी ने कहा कि भगवान परशुराम सिर्फ बल के ही स्वामी नहीं बल्कि वेदों के भी बहुत ज्ञाता थे भगवान परशुराम को भगवान श्री राम की ही तरह सभी को पूजन करना चाहिए ना कि केवल ब्राह्मणों को ही इसी क्रम में चिल्ड्रन कॉलेज व मेडिकल कॉलेज के उप प्रबंधक डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा भगवान परशुराम को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां समाज में फैलाई गई हैं  भगवान परशुराम विष्णु भगवान का अवतार हैं इसलिए इनका जगह जगह पर मंदिर बनना चाहिए वह पूजन भी होना चाहिए इसके लिए कोई एक विशेष तिथि नहीं बल्कि हमेशा इनका पूजन होना चाहिए भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व बिहार के  सह प्रभारी श्री माधव कृष्ण त्रिपाठी जी ने कहा कि भगवान परशुराम ने दैत्यों एवं दुष्टों का संहार  किया सिद्धांतों के लिए तो वह तो अपने पिता से भी लड़ गए थे

 इसी क्रम में प्रदेश सचिव पंडित विशाल उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं इसलिए उनको विष्णु जी के अवतार के रूप में सर्वथा पूजन किया जाना चाहिए

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित आनंद उपाध्याय पंडितअमर्त्य उपाध्याय  कमलेश राकेश पांडे तिवारी प्रदीप त्रिपाठी प्रवीण उपाध्याय बादल उपाध्याय राघवेंद्र पांडे रवीश तिवारी विवेकानंद पांडे शुभम मनोज कुमार ओझा योगेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment