राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
बस्ती: अपना दल एस ने शुक्रवार को बभनान स्थित पार्टी कार्यालय पर दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल के स्वस्थमय व दीर्घायु जीवन की कामना की। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपना दल शिक्षक मंच के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अनुप्रिया पटेल पिछड़ों दलितों के हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया है वह भारतीय राजनीति मील का पत्थर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजमणि पटेल एवं संचालन मनीष श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर अतुल पटेल,प्रबल मलानी, अरविन्द चौधरी, संत राम पटेल,हितकारी सिंह, देव पटेल,राम प्रताप वर्मा,हरेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार पाल,अजीत वर्मा,सद्दाम हुसैन,राम बहाल चौधरी, श्रीमती नीरज कचेर, दिनेश पटेल, राम जियावन पाल, डा.सेवाराम वर्मा, जुम्मन आदि मौजूद रहे।
Post a Comment