बलिया। बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगातार ट्रेन में लूटपाट की घटना का खुलासा कुया है। पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग की महिला सदस्य को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम रेशमा है जो तोलरा थाना रेल्हा पलामू झारखंड की रहने वाली है। इसके पास से चोरी के मिले मोबाइल के खिलाफ थाना पर मुकदमा संख्या 3/ 23 दर्ज है। रेलवे पुलिस ने सम्बंधित धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि चलती ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग की महिलाएं खासकर पैसेंजर ट्रेनों में ये महिलाओं व लड़कियों को निशान बनाती है। इनका स्थायी निवास नही है, अभी आरोपी महिला ढ़ोढाडीह स्टेशन के बगल में झुग्गी बना कर रहती थी। ये लोग जहां रहते है, वहां से 20 से 25 किमी दूर घटना को अंजाम देती है।
Post a Comment