24 C
en

बलिया: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया


भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर करनई सुखपुरा मैं आचार्य ज्ञान प्रकाश पांडे के नेतृत्व में 11 विप्र बंधुओं के द्वारा सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक एवं भव्य पूजा कराया गया तत्पश्चात हवन एवं प्रसाद का वितरण किया गया इस अवसर पर हजारों लोगों के लिए भव्य भंडारा की भी व्यवस्था किया गया था कार्यक्रम के आयोजक हिमांशु त्रिपाठी एवं ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र सहित 21 सम्मानित विप्र बंधु यजमान के रूप में उपस्थित रहे एवं भगवान का पूजा अर्चन किया जन्मोत्सव को संबोधित करते हुए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भगवान श्री परशुराम ने शस्त्र एवं शास्त्र दोनों को मान्यता प्रदान किया उन्होंने समाज से दुष्टों का संहार करके धर्म की स्थापना करते हुए एक मर्यादा स्थापित की महर्षि भृगु के वंशज भगवान श्री परशुराम के आदर्शों पर चलकर हम सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से हजारों भक्त पधारे हुए थे एवं भगवान की जय जयकारा लगा रहे थे लोगों में गजब का उत्साह परलक्षित हो रहा था सभी लोग कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भव्य भंडारे में सम्मिलित हुए इस अवसर पर पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय  सुधीर मिश्र दयाशंकर तिवारी सरोज दुबे मनीष दुबे रामेश्वर पाण्डेय लालू उपाध्याय , पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय , विष्णु मिश्रा,रिंकू दुबे पंकज मिश्र विष्णु कुमार मिश्र रामजी चौबे जितेंद्र तिवारी गुड्डू तिवारी सत्येंद्र पांडे विजेंद्र दुबे संतोष पांडे संजय मिश्र गोलू ओझा सतेंद्र पाण्डेय सुधीर चौबे समीर मिश्रा शुभम ओझा राघवेंद्र मिश्रा आशीष पांडे राजा पाण्डेय उमा पाण्डेय सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment