24 C
en

चौहान समाज बिना अपनी भागीदारी पाये किसी पार्टी को वोट नहीं करेगा

रिपोर्ट _पदमाकर पाठक 



चौहान युवा मंच व अखिल भारती चौहान महासभा के तत्वाधान में एक विशाल जनसभा आयोजित





आजमगढ़। जिले के शाहगढ़ स्थित उत्सव वाटिका में चौहान युवा मंच व अखिल भारती चौहान महासभा के तत्वाधान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के मुख्य अतिथी शाह आलम गुड्डू जमाली व विशिष्ट अतिथि पूर्व एम0एल0सी0 विजय प्रताप रहे। जिसका संचालन विनोद चौहान नें किया। मुख्य अतिथि गुड्डू जमाली, चौहान युवा मंच के संगठन प्रमुख सुरेन्द्र चौहान व अखिल भारती चौहान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुधन चौहान एवं मुरली श्याम मनोहर चौहान राष्ट्रीय महासचिव नें एक स्वर में कहा कि अब चौहान समाज बिना अपनी भागीदारी पाये किसी पार्टी को वोट नहीं करेगा। जो पार्टी चौहान समाज को भागीदारी देगी चौहान समाज उस पार्टी को वोट और सपोर्ट (समर्थन) करेगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सुरेन्द्र चौहान गुड्डू जमाली, एम0एल0सी0 विजय प्रताप, हरिश्चन्द्र गौतम, मुरली श्याम मनोहर, जगजीत सिंह टाईगर नें सम्बोधित किया संजय सिंह चौहान ‘‘एडवोकेट‘‘ आकर्ष कृष्णा, प्रमोद चौहान, नन्दलाल चौहान, विनोद बालक दास चौहान, शैलेन्द्र चौहान, हरिश्चन्द्र गौतम संन्तोष चौहान, अरविन्द कुमार, अनिल चौहान, राजेश चौहान ‘‘एडवोकेट‘ अर्जुन चौहान, रामकेश चौहान, योगेश चौहान ‘‘एडवोकेट‘‘ मिथुन चौहान, सतिश चौहान, दिनेश चौहान, आदि उपस्थित रहें।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/