24 C
en

ग्रापए की सदर तहसील इकाई की बैठक ब्लॉक सभागार कुदरहा में सम्पन्न


 कुदरहा,बस्ती अजमत अली:   ग्रापए की सदर तहसील इकाई की बैठक ब्लॉक सभागार कुदरहा में तहसील अध्यक्ष डॉ अजीत मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सदर तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह और विवेक मिश्र की देखरेख में रामकृपाल दुबे को तहसील सदर का महामंत्री नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय,उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह, जावेद अहमद, डॉ एस के त्रिपाठी संयुक्त मंत्री पद के लिए मोहम्मद जाहिद, अच्युतानंद शुक्ला, संगठन मंत्री पद के लिए विवेक पांडेय, अजमत अली, कल्याण चौधरी मनोनीत किए गए। शिव कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष, दीपक दूबे को मीडिया प्रभारी, श्रीकांत मिश्र को समप्रेक्षक नियुक्त किया गया। राजाराम, गोरख प्रसाद पांडेय, प्रमोद यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

      विवेक मिश्र ने बताया कि आगामी 24 अप्रैल दिन सोमवार को जिले की नियुक्ति कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। यह कार्यक्रम प्रेस क्लब में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण के बाद सभी को परिचय पत्र भी वितरित किया जाएगा। 

     इस मौके पर चुनाव प्रभारी कुलदीप सिंह, विवेक मिश्र, तहसील अध्यक्ष अजीत मणि त्रिपाठी, निवर्तमान महामंत्री सोनू दुबे, अमरजीत यादव, सुशील द्विवेदी, ज्ञानचंद द्विवेदी, रामकृपाल दुबे, विनय कुमार जयसवाल, श्रीकांत मिश्र, बीके लाल, दुर्गेश कुमार ओझा, शिव कुमार चौधरी, बेचूलाल अग्रहरी, परवेज आलम, अनूप सिंह मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment