अमन व भाई चारे के साथ मनाए ईद उल फित्र का त्यौहार: - सभासद प्रत्याशी सराज अहमद
बृजमनगंज/महराजगंज: ईद उल-फ़ित्र मुस्लमान रमज़ान उल-मुबारक के एक महीने के बाद एक मज़हबी ख़ुशी का त्यौहार मनाते हैं। जिसे ईद उल-फ़ित्र कहा जाता है। ये यकम् सवाल् मुकर्रम्म को मनाया जाता है।सराज अहमद ने बताया ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इसलामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है। भावी सभासद प्रत्याशी सराज अहमद ने लोगों से अपील की शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाए ईद का पर्व.
Post a Comment