कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष ने ली सपा की सदस्यता Shock to Congress, former District President Ankur Verma took membership of SP
बस्ती: निकाय चुनाव की डुगडुगी बजते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी दावेदार अपना गुणा गणित बिठाने में लगे हुए हैं। तमाम नेता चुनाव जीतने के लिए चुनावी जुगत कर रहे हैं। कल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होकर जनपद की सरगर्मी को बढ़ा दिया है। अंकुर वर्मा के साथ उनकी पत्नी नेहा वर्मा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वह पार्टी को अपना इस्तीफा पहले हो भेज चुके थे। नगर पालिका चुनाव के ठीक पहले अंकुर वर्मा अपनी पत्नी नेहा वर्मा के साथ लखनऊ में जाकर सपा की सदस्यता ग्रहण की। अंकुर वर्मा की पत्नी 2017 में रही चुकी है बस्ती नगर पालिका की पूर्व प्रत्याशी। पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नेहा वर्मा दूसरे नम्बर पर रही थी। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में अंकुर वर्मा व नेहा वर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सपा की ली सदस्यता।
अंकुर वर्मा कांग्रेस पार्टी में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। कुछ महीने पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से अंकुर वर्मा ने दे दिया था इस्तीफा।
Post a Comment