24 C
en

29 मई से शुरू होगा कारीकोट का गंगा दशहरा मेला

 29 मई से शुरू होगा कारीकोट का गंगा दशहरा मेला



मेले में लाखों की संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु



मां काली मंदिर प्रांगण में पिछली कई सदियों से लगता चला आ रहा है विशाल मेला



बहराइच जिले के तहसील तहसील के ग्राम पंचायत कारीकोट के काली माता मंदिर के मैदान में हर वर्ष आयोजित होने वाला गंगा दशहरा मेला इस बार 29 मई से प्रारंभ होगा 


मेले की तैयारियों के लिए तहसील प्रशासन जुट गया है तहसील प्रशासन के द्वारा मेले की नीलामी कर प्राप्त होने वाले राजस्व से मेले की सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं

 इस मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ लखीमपुर ,पीलीभीत ,सीतापुर ,बाराबंकी शाहजहांपुर और पड़ोसी देश नेपाल के भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं



इस दौरान उपजिलाधिकारी मोतीपुर संजय कुमार ने बताया कि कारीकोट माता मंदिर  मेला मैदान में 29 मई से आयोजित होने वाले गंगा दशहरा मेला की तैयारियां की जा रही है 

मेले में सफाई तथा प्रकाश व अन्य व्यवस्थाओं के लिए मेले की नीलामी प्रक्रिया 24 मई को तहसील मोतीपुर में तहसीलदार के यहां की जाएंगी

जो भी लोग नीलामी में भाग लेना चाहते हैं वह मेला आयोजन में सहयोग दे सकते हैं

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/