24 C
en

सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की मौत


 कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा लालगंज मार्ग पर गौरा धुंधा के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्राली में महिला के साथ आ रहा बाइक सवार ट्राली में पीछे से घुस गया जिससे बाइक सवार 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 


       कलवारी थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव के रहने वाले 17 वर्षीय विक्रम अपने ही गांव की 56 वर्षीय संगीता देवी को लेकर मुंडेरवा की तरफ से अपने घर चिलवानिया आ रहे थे। अभी यह दोनों गौरा धुंधा ही पहुंचे थे कि रास्ते के बगल खड़ी ट्राली में पीछे से बाइक लेकर घुस गए। इस दुर्घटना में विक्रम को पैर में चोटें आई लेकिन 56 वर्षीय संगीता को सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से इन दोनों को सीएससी कुदरहा भिजवाया जहां डॉक्टरों ने संगीता देवी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/