24 C
en

रिल्स देखने के हैं शौकीन तो हो जाइए सावधान, नही तो पड़ेगा भारी Be careful if you are fond of watching reels, otherwise it will be difficult

आर के गोस्वामी

डेस्क: वर्तमान समय मे मोबाईल लोगों जिंदगी की अहम हिस्सा बन गया है। जिसका प्रभाव न केवल हमारी लाइफ पर पड़ रहा बल्कि सेहत पर भी असर हो रहा है। युवाओं व महिलाओं रिल्स देखने का चस्का लगा हुआ है। जिससे इसके 60 फीसदी शौकीनों को अनिद्रा, सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं सताने लगी हैं। सो भी गए तो रील के ही सपने आ रहे हैं। यह खुलासा बलरामपुर अस्पताल के एक अध्ययन में हुआ है।


अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी में आए 150 मरीजों पर अध्ययन किया। छह माह के इस अध्ययन में 10 वर्ष के किशोर से लेकर 55 वर्ष तक के मानसिक रोगी शामिल किए गए। इनमें 30 महिलाएं भी थी।


विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष शुक्ला का कहना है कि ज्यादातर मरीजों ने डेढ़ साल से अधिक समय तक रील देखने की बात कुबूल की है। सुबह उठने से लेकर सोने से पहले तक सोशल साइट पर रील देखते हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने आधा से एक घंटे लगातार रील देखने की बात कही। खास बात यह है कि इन मरीजों ने अपना कोई वीडियो या रील सोशल साइट पर साझा नहीं किया।



रील देखने से हो रही यह समस्याएं


सिर दर्द, आंखों में दर्द, सोते वक्त आखों में चमक महसूस होना, खाने-पीने का समय गड़बड़ होना, न देखने पर उलझन बने रहना सहित तमाम समस्याएं हो सकती है। 


20 फीसदी मरीजों ने दिन ही नहीं रात में नींद टूटने पर भी रील देखने शिकायत की। मरीजों ने बताया कि जब तक 10 से 15 मिनट रील नही देख लेते, तब तक नींद नहीं आती उलझन महसूस होती है। आस-पास लेटे दूसरे लोगों से बचने के लिए चादर के भीतर मोबाइल चलाते हैं।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/