कुदरहा बाजार से बालिका गायब, तलाश में जुटी पुलिस
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: लालगंज थाना अंतर्गत कुदरहा बाजार में स्थित एक मैरेज हाल के पास से मंगलवार की सुबह एक बालिका गायब हो गयी।
कुदरहा गांव निवासी शिवमूरत चौधरी ने चौकी इंचार्ज से बताया कि मेरी 10 वर्षीय लड़की रिंकी मंगलवार को सुबह 9 बजे घर से निकली और वापस नही आई। देर तक न आने पर ढूंढना शुरू किया। कुछ लोग कुदरहा कस्बे में स्थापित शिक्षा शक्ति मैरिज हॉल के पास खेलते हुए देखे थे। तो वहाँ आसपास काफी खोज बीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। पिता ने बताया कि मंदबुद्धि की है। दो बार और घर से इधर उधर चली गई थी। ढूंढने पर मिल गई थी लेकिन अबकी बार बहुत ढूंढा कुछ पता नहीं चल पा रहा है। रिंकी पीली कुर्ती व काला जींस पहने हुई है और उसका रंग गोरा है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविंद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिला है। खोजबीन की जा रही है।


Post a Comment