ग्राम पंचायत बगही व पसड़ा में पंचायत भवन पर चौपाल का किया गया बआयोजन
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: कुदरहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगही व पसड़ा में गांव की समस्या गांव में समाधान योजना के तहत शुक्रवार को पंचायत भवन पर चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आवास व शौचालय का मामला छाया रहा।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगही में चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व खण्ड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। अनिल दुबे ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहां कि गांव में चौपाल लगने से अब आप लोगों को जिला मुख्यालय पर अपनी समस्या ले कर नही जाना पड़ेगा। आप के हर समस्या का समाधान चौपाल में होगा। वही खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय ने चौपाल मे आएं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। कुल अठारह मामला आया था जिसमें बारह मामले का तत्काल निस्तारण हुआ। गांव की शकुंतला पत्नी धनीराम ने बकरी सेट के लिए हंगामा कर दी। ब्लाक प्रमुख के समझाने के बाद मानी और खंड विकास अधिकारी ने तत्काल टीम भेजकर पता कराये और शीघ्र बकरी सेट देने का आश्वासन दिया। आवास, विधवा व बृद्धापेंशन, किसान सम्मान निधि का मामला छाया रहा। जिसमें वीड़ीओं ने ग्राम विकास अधिकारी पंकज सिंह से कहा कि शौचालय से वंचित लाभार्थियों की फीडिंग पंचायत सहायक से शीघ्र कराएं। वही बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा पांच गर्भवती महिलाओं व अन्न प्रासन का गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ।
एडीओ आईएसबी गोविंद माधव त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि सोनू चौधरी, समाज कल्याण राजन चौधरी, शिल्पी सिंह, पंकज सिंह, पंकज पांडे, रामचंद्र यादव, लालजी पाल, गंगाराम दुबे, शेष राम, बिजली गोस्वामी, उत्तम यादव, लाल जी चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment