24 C
en

कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बनारस ने आजमगढ़ को रोमांचक मुकाबले में हराया


कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: कुदरहा ब्लॉक के इजरगढ़ में चल रहे तीन दिवसीय युवा कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन द वन्डर एकैडमी बनारस ने आजमगढ़ को 30-23 से रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। बनारस के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले रीड करने का फैसला किया। पहले हाफ़ में आजमगढ़ ने 11-7 के मुकाबले से आगे रहा। लेकिन दूसरे हाफ़ में बनारस ने पलटवार करते हुए 30-23 से रोचक मुकाबले में हरा दिया। इससे पहले बीआरएस एकेडमी कप्तानगंज और बस्ती टाइगर के बीच मैच खेला गया। बीआरएस कप्तानगंज ने बस्ती टाइगर को 40-30 से हरा दिया। रेफरी की भूमिका में अमित व अजय रहे। इस अवसर पर परमहंस सिंह,वीपेंद्र सिंह बबलू, अखण्ड सिंह, कमलेश सिंह, डॉ सूर्य नारायण सिंह, लालचंद, शेषनाथ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/