विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने का सुरक्षा कवच है योग
तन्मयता के साथ किया गया वीरभद्रासन योगासन
विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने का सुरक्षा कवच है योग
: मिथलेश कुमार राय
जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज के परिसर में पुलिसकर्मियों की फिटनेस को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने योगासन किया। नवाबगंज थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय के मार्गदर्शन में योगासन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के फिटनेस के लिए योगा तंग करवाया था ,विभिन्न योगासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगासन से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है उन्होंने कहा कि योग से शरीर मे होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने का सुरक्षा कवच माना जाता है । एक ओर बीमारी से निजात मिलती है तो दूसरी ओर शरीर मे स्फूर्ति रहती है, व्यक्ति अगर योग नहीं करेगा ,स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देगा ,तो वह ब्यक्ति अवश्य ही डॉक्टर के पास जाएगा।इस दौरान एस आई बेदराम यादव , एस आई अशोक कुमार जायसवाल, एस आई बशिष्ठ कुमार,हेड कांस्टेबल स्वतंत्र बिक्रम सिंह आजाद , हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार यादव,हेड कांस्टेबल बालकिशन यादव,हेड कांस्टेबल सोहनलाल,हेड कांस्टेबल लक्ष्मण प्रसाद, ओंकार नाथ चौधरी, कांस्टेबल रमेश कुमार यादव सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


Post a Comment