बहराईच न्यूज
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष का माहौल
जनपद निवासी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सिंह चौधरी को विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। इस पर जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में खुशी है। शहर के सिविल लाइन निवासी पदम सेन चौधरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रदेश में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए पदम सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इसकी जानकारी होने पर जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल और भाजपा के पूर्व महामंत्री डॉक्टर आनंद कुमार गौड़ ने आवास पहुंचकर बधाई दी। इसके अलावा सदर विधायक कौन कुमार जयसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा ने हर्ष जताया है।
Via
बहराईच न्यूज


Post a Comment