खतरनाक गर्भवती महिलाओं की खोज कर किया इलाज
बृजमनगंज/महराजगंज: बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की सुबह खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन अधीक्षक डॉ एस के गुप्ता के कुशल देख रेख में किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज मे डॉ एस के गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ योजना दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जोखिम की जांच कर खतरनाक गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप ,शुगर ,वजन कराकर खतरनाक महिलाओं की बीमारियों की खोज कर उनका त्वरित इलाज किया गया। जिन महिलाओं का अल्ट्रासाउंड की जरूरत थी उन्हें मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया गया।
सीएससी अधीक्षक डॉ एस के गुप्ता बताया कि लगभग 60 गर्भावती महिलाओं की जॉच कैप में की गई जिस्म 3 खतरनाक गर्भवती महिलाओं का अबॉर्शन भी किया गया। यह कैंप हर महीने के 1, 19, 16 और 24 की तारीख को अस्पताल पर लगाई जाती है कैप में हर गर्भवती महिला आकर अपनी जांच निशुल्क करा सकती हैं।
कैंप में मुख्य रूप से डॉक्टर निरंजन अग्रहरी, प्रतिभा त्रिपाठी काउंसलर ,डॉ कविता अग्रवाल , स्टाफ नर्स विदुषी सिंह, स्टाफ नर्स परवीन, फार्मासिस्ट राजेश त्रिपाठी , एल टी मुरलीधर पांडेय ,आशुतोष त्रिपाठी , आर के मिश्रा , अनिल कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहें।




Post a Comment