कार में 40 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
कार में 40 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
बहराइच में कार से 40 किलो गांजा बरामद - दो गिरफ्तार, अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये है कीमत
रूपईडीहा/ बहराइच
भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान रुपईडीहा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल टीम लखनऊ ने 40 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद गांजा और कार को सीज कर दिया है। जबकि तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अंतराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत तकरीबन 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में गांजा की बड़ी खेप आने की सूचना एनसीबी टीम लखनऊ को मिली। जिस पर बहराइच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने रूपईडीहा पुलिस को सघन जांच के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय की देखरेख में पुलिस टीम गठित हुई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक और नारकोटिक्स कंट्रोल टीम के अधिकारी पंकज दूबे की टीम ने जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि रूपईडीहा मार्ग पर कार की जांच की गई। जांच के दौरान कार संख्या यूपी 40 एके 5158 से 40 ग्राम गांजा बरामद हुई। इस पर टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राकेश कुमार उर्फ गौरव पुत्र जगतराम, अरविंद कुमार पुत्र महेश जायसवाल जमोग रूपईडीहा के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि बरामद कार और गांजा को सीज कर दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, संजय गोड, एनसीबी टीम के सिपाही चौधरी अवधेश, बाबूलल मीना, बृजेश कुमार समेत अन्य शामिल रहे।


Post a Comment