24 C
en

मिहीपुरवा में किसान सेवा सहकारी समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

 अध्यक्ष एवं संचालक मंडल का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न




किसान सेवा सहकारी समिति मिहींपुरवा के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

    इस शपथ ग्रहण समारोह में सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गॉड मुख्य अतिथि तथा ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा सौरभ विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।  

    इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू भैया, जिला मंत्री वीरचंद वर्मा, सहकारी क्रय विक्रय समिति नानपारा के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय सहित कई भाजपा मंडल अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों, दर्जनों ग्राम प्रधानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में  किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मिहीपुरवा के परिसर में अध्यक्ष उदय राज सिंह तथा उपाध्यक्ष राम सागर वर्मा ने शपथ ग्रहण किया। पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के पश्चात संचालक मंडल के सदस्यों ने शपथ लिया।

    शपथ ग्रहण के अवसर पर आयोजित सभा को मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गौड़, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा सौरभ, योगेश प्रताप सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।   सांसद बहराइच ने अपने संबोधन में बताया की भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु कृत संकल्प है इस कड़ी में साधन सहकारी समिति का अहम योगदान रहेगा। किसानों की समस्याओं का यथासंभव समाधान इन्हीं समितियों के माध्यम से भविष्य में किया जाएगा। सांसद ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल पूरी निष्ठा के साथ किसानों की समस्या का समाधान करने में सक्षम सिद्ध होंगे।

     शपथ ग्रहण अवसर पर क्षेत्र के बहुत से संभ्रांत व्यक्ति तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जलपान एवं बड़ा मंगल होने के कारण समिति की ओर से प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/