24 C
en

ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने आरा मशीनों पर मारा छापा

 ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने आरा मशीनों पर मारा छापा



 बहराइच 



पयागपुर तहसील क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। गंगवल में बिना लाइसेंस के संचालित एक आरा मशीन को सीज कर दिया गया है। इससे अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया है।

श्रावस्ती वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध आरा मशीन के संचालन की सूचना मिली थी। जिस पर टीम के साथ गंगवल में छापेमारी की गई। यहां पर अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन होता पाया गया। वन विभाग की टीम ने छापेमारी किया तो मौके पर आरा मशीन चलती मिलीl जिस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मशीन के चक्के उतरवाए गए। इसके बाद आरा मशीन को सीज कर दिया गया।


मालूम हो कि पयागपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गंगवल बाजार, विशेश्वरगंज, पयागपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध आरा मशीनों का संचालन बेरोक टोक चल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लगातार अवैध आरा मशीन के ठिकानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी। ऐसे मशीन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment