24 C
en

इनरव्हील क्लब ऑफ नवेली ने 100 से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 रिर्पाेट-शैलेन्द्र शर्मा



आजमगढ़ शहर स्थित अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज में इनरव्हील क्लब ऑफ नवेली ने 100 से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। क्लब की अध्यक्ष प्रिया गोएल के नेतृत्व में सबसे पहले एचएमपीएस स्कूल और अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में लगभग सौ से अधिक पौधो को लगाते हुए प्राकृतिक सामंजस्य के लिए हरियाली को आवश्यक बताया। साथ ही दोनो ही विद्यालय की प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओ को वृक्षों का वितरण किया ताकि वह अपने घर पर इसे लगाए जिससे प्लांटेशन को बढ़ावा मिल सके। क्लब की अध्यक्ष प्रिया गोएल ने कहा कि आज के इस परिवेश में हमने पर्यावरण के साथ सामंजस्य को अनदेखा किया हैए जिसके परिणाम स्वरूप आज हमें प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। वायुमंडल में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। जरूरत के लिए लगातार वृक्षों की कटाई एवं वनों के दोहन से देश के कई राज्यों में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसी आपदाओ से बचने के लिए हमें अभी से सोचने की जरूरत है, और अधिक से अधिक पौधे लगाकर लोगो को भी जागरूक करने की जरूरत है कि वो भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये और उसे संरक्षित करने का संकल्प ले। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment