delhi
देर रात घर लौटने पर टोका तो बेटी ने मां के साथ किया मारपीट
दिल्ली। राजगढ़ कॉलोनी में एक बेटी का अपने माता पिता के साथ मारपीट करने और घातक हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि वह बेटी को देर रात घर आने पर टोकते थे। इसी कारण वह सभी से झगड़ा करती थी। उसी झगड़े में बेटी ने बुधवार को मां के हाथ पर काट लिया। जबकि उनके मुंह पर थप्पड़ मारे। कृष्णा नगर थाना पुलिस बेटी के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत करके जांच कर रही है। पीड़ित अपनी पत्नी, दो बेटी और बेटे के साथ राजगढ़ कॉलोनी में रहते हैं।उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी ने बिना बताए दो वर्ष पहले जगतपुरी में रहने वाले एक लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका तलाक हो गया। वह वापस घर आकर रहने लगी। वह बाहर जाकर देर रात घर लौटती थी।
Via
delhi
Post a Comment