24 C
en

बलिया: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने किया कलमी आम का वृक्षारोपण


बलिया। जिले में 01 से 07 जुलाई तक 
आयोजित होने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलमी आम का वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव पर लोग पौधे लगाते हैं और अधिक लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वो सब मिलकर विभिन्न वृक्षारोपण अभियान भी चलाए। साथ ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और ग्रह पर मनुष्यों को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम सभी को पेड़ों के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता है। यह पेड़ हमसे कुछ लेते नहीं है बल्कि हमें एक नया जीवन देते हैं। पूरे देश में वन महोत्सव के जरिए विलुप्त हुए वनों को फिर से बनाए रखने के लिए वनीकरण अभियान शुरू किए गए हैं। 'वन महोत्सव' का त्योहार पर्यावरण को बचाने के लिए एक सुंदर पहल है, जिसके लिए हमें बहुत कुछ करना चाहिए है। आमतौर पर स्थानीय पेड़ लगाए जाते हैं क्योंकि वे आसानी से स्थानीय परिस्थितियों में अनुकूलित होते हैं, पर्यावरण प्रणालियों में एकीकृत होते हैं और ज्यादा समय तक जीवित रहने का दम रखते हैं। इसके अलावा, ऐसे पेड़ स्थानीय पक्षियों, कीड़ों और जानवरों को भी समर्थन देने में सहायक होते हैं। ऐसे में हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम भी वृक्षों को बचाने और लगाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका अदा करें। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment