बलिया: सावन के पहले सोमवारी को करे बाबा बालेश्वर नाथ का दर्शन
बाबा नाथ मंदिर में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब। सावन महीने की पहली सोमवारी 10 जुलाई को यानी आज है। सावन में सोमवार पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन दूध, जल और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहा वरदान मिलता है। हिंदी के श्रावण महीने की आज पहली सोमवारी है। आज का दिन भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बड़ा दिन है। जो महिलाएं या युवतियां सोमवारी का व्रत करती हैं उनके लिए विशेष फलदायी का दिन माना जाता है. इस वर्ष आठ सोमवारी का व्रत है क्योंकि अधिमास महीना भी चल रहा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अधिमास महीने में भगवान विष्णु का वास होता है और भगवान भोलेनाथ के आराध्य देव भगवान विष्णु हैं। ऐसे में जो लोग आठ सोमवारी का व्रत करते हैं उनके लिए विशेष फलदायी है। आज बलिया शहर के शिवालयों में पहली सोमवारी पर काफी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ दिखी।
बलिया का चर्चित शिवालय बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा है भक्तों की लंबी कतार देखते बन रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सख्त तैयारी की गई है। मन्दिरो और मुख्य मार्गो को फूल माला से सजाया गया। सुबह के बाद देर रात बाबा बालेश्वर नाथ की भव्य आरती की जाती है जिसमे सैकडों लोग शामिल होते है। भक्त गंगा स्नान कर दूर दराज से कांवर लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते है वही बड़ी संख्या में रुद्राभिषेक भी किया जाता है जिसका सावन माह में खासा महत्व है।
Post a Comment