24 C
en

Ballia News: क्या पत्नी के वियोग में फांसी के फंदे से झूल गया पति

शादी के छह महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में झूलता मिला युवक का शव। शव को देखते परिवार में कोहराम मच गया। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बात की चर्चा है कि पत्नी से संबंध ठीक नही रहा।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों की माने तो विशाल कन्नौजिया (26) पुत्र विजय कन्नौजिया की शादी फरवरी 2023 में मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी प्रियंका पुत्री मंगलदेव से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ससुराल आई, फिर 15 दिन बाद पग फेराई का बहाना बनाकर मायके चली गई। तब से विशाल पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। कई बार पत्नी और उसके परिजनों से इस सिलसिले में बात भी की, लेकिन सफलता हाथ नही लगी।

इस बात को लेकर पत्नी-पत्नी में अक्सर तकझक होती रहती थी, जिसको लेकर विशाल काफी परेशान था। इसी बीच करीब दस दिन पहले दोनों का संबंध विच्छेद हो गया। तभी से विशाल मानशिक तनाव से गुज़र रहा था इसी बीच शुक्रवार को जब परिवार के सदस्य अपने अपने कमरे में थे, उसी समय मौके का फायदा उठाकर उसने मौत को गले लगा लिया। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment