24 C
en

पुलिस दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गोछा बार्डर से किया गिरफ्तार

रिर्पाेट-शैलेन्द्र शर्मा



 आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गोछा बार्डर से किया गिरफ्तार। बतादे कि बीते 9 जुलाई मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकामी थाने में रिर्पोट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक पुत्री को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस रिर्पोट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। इसी बीच मुबारकपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक मुन्ना लाल को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी युवक गोछा बार्डर पर मौजूद है जो कही भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक मुन्ना लाल अपने हमराहियो के साथ दबिश देकर आरोपी युवक विवके सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/