Bahraich news : सुजौली क्षेत्र में लगातार बढ़ते छुट्टा मवेशियों की समस्या , छुट्टा मवेशियों की समस्या से परेशान हैं किसान खेतों से लेकर सड़कों तक है छुट्टा मवेशियों का आतंक
सुजौली क्षेत्र में लगातार बढ़ते छुट्टा मवेशियों की समस्या
छुट्टा मवेशियों की समस्या से परेशान हैं किसान
खेतों से लेकर सड़कों तक है छुट्टा मवेशियों का आतंक
बहराइच जिले का तहसील मोतीपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार छोटा मवेशियों की समस्या बढ़ती जा रही है इस दौरान खेतों से लेकर सड़कों तक छोटा मवेशियों का आतंक जारी है
क्षेत्रीय किसानों के मुताबिक उनके फसलों को छुट्टा मवेशी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसके चलते वह काफी परेशान है समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है क्षेत्र में गौशाला में मौजूद हैं लेकिन सीमित संख्या में गौशालाओं में पशुओं को लिया जा रहा है जिसके चलते बाहर छुट्टा मवेशियों की समस्या बनी हुई है
वहीं सड़कों पर भी छुट्टा मवेशियों के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं और सड़कों पर जाम की समस्या भी बनी रहती है इस दौरान सुजौली के मेन चौराहे पर कई बार छुट्टा मवेशियों और सांडो ने दुकानों को नुकसान भी पहुंचाया है ग्रामीणों के मुताबिक सांड आए दिन सड़क पर ही लड़ने लगते हैं जिसके चलते कई बार लोग घायल भी हुए हैं और दुकानों को नुकसान भी पहुंचा है जिसके वीडियो भी कई बार वायरल हो चुके हैं सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली , बडखडिया, चफरिया,केलाशपुरी,बिछिया, कारीकोट मेला परिसर में सैकड़ो की संख्या में छुट्टा मवेशियों का आतंक हैं


Post a Comment